Heat Wave: हरियाणा में गर्मी का सितम, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

On: May 17, 2024 1:40 PM
Follow Us:

Heat Wave: गर्मी ने अपने तेवर दिखाने अब शुरू कर दी है। हरियाणा में शुक्रवार को पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। कई शहरो में साथ ही लू का प्रकोप भी देखने को मिला।मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 21 मई के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है

 

सिरसा में अधिकतम तापमान 47 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। 18-21 मई के बीच पश्चिमी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा और दिल्ली के कुछ इलाकों में जानलेवा लू चलने की संभावना है। वहीं, 17 मई को उप-हिमालयी इलाकों और पश्चिम बंगाल में उमस और गर्मी से लोग परेशान रहेंगे।

 

Heat Wave मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में पश्चिमी गर्म व शुष्क हवाओं, बीच-बीच में चल रही सतही हवाओं और सूरज की तेज किरणों के कारण गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। इतना ही नहीं सतही हवाएं वातावरण की नमी को भी खत्म कर रही हैं।

 

HEAT

जानिए शहर वाईज अधिकतम तापमान

सिरसा-47.0
नूंह-45.4
बालसमंद हिसार -45.2
चरखी दादरी-44.2
भिवानी-42.0
फरीदाबाद-43.2
गुरुग्राम-42.9
जींद-44.9
महेंद्रगढ़-44.8

इस दिन बिगडेगी हालत:

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 25 मई से नौतपा भी शुरू हो जाएगा, जो 2 जून तक रहेगा। इस बार नौतपा में गर्मी से राहत मिलने की संभावना बहुत कम है।

डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण 18 मई की रात को एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। हालांकि इस दौरान तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आएगी, बल्कि वातावरण में नमी बढ़ने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Weather Update: जब दिन का तापमान 45 डिग्री से ऊपर चला जाता है, तो लू चलती है। इसके अलावा जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री ऊपर चला जाता है, तो लू चलती है।

Heat Wave: इन राज्यों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 21 मई के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही, 20 मई को केरल में भी भारी बारिश होने की संभावना है। दरअसल, यह बारिश तमिलनाडु के दक्षिणी तट पर चक्रवाती तूफान के असर के कारण होगी।

बारिश के साथ-साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और केरल में भी आज भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान सागर में आगे बढ़ रहा है।

Heat Wave: खतरनाक साबित हो सकती है हीट वेव

भारत में जब मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी इलाकों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है, तो उसे हीट वेव की स्थिति माना जाता है। इस स्थिति में गर्मी से जुड़ी कई बीमारियां हो सकती हैं और कई मामलों में यह जानलेवा भी हो सकती है।

हीट वेव खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए खतरनाक होती है। हीट वेव या लू की स्थिति में इंसान के शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) हो सकती है, जिससे मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है।

इसमें हल्का बुखार भी हो सकता है। ज्यादा देर तक धूप में रहने से चक्कर आना और बेहोशी भी आ सकती है। कमजोरी, सिरदर्द, उल्टी की समस्या भी हो सकती है। यही वजह है कि लोगों को दोपहर के वक्त घर के अंदर रहने की सलाह दी जा रही है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now