back to top
Home Dharuhera News Political News: चुनाव प्रचार में उतरी स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, धारूहेड़ा में...

Political News: चुनाव प्रचार में उतरी स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, धारूहेड़ा में दो जगह होगा कार्यक्रम

Health Minister Aarti Rao hits the campaign trail
Health Minister Aarti Rao hits the campaign trail

Political News: धारूहेड़ा: धारूहेड़ा में आज आयोजित होने वाले राजनीतिक कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हरियाणा सरकार में कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री Aarti Rao आज धारूहेड़ा पहुंचेंगी और चेयरमैन उम्मीदवार Ajay Jangra के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। ।Political News

धारूहेड़ा में 18 वार्डो के पार्षद व चेयरमैन के चुनाव 10 मई को होने है। इसी को लेकर चेयरमैन पदों पर जीत के लिए कांग्रेस व भापजा ने जान झोक दी है। भापजा के प्रचार के लिए जहां दो बार कंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, हरियाणा के सीएम नायब सैनी अजय जांगडा के वोट मांग चुके है मंगलवार शाम को स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी धारूहेड़ा पहुंच रही है।

चुनाव प्रचार में उतरी स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, धारूहेड़ा में दो जगह होगा कार्यक्रम
चुनाव प्रचार में उतरी स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, धारूहेड़ा में दो जगह होगा कार्यक्रम

रूठो को मनाया, बढा भाजपा क वोट बेंक: बता दें धारूहेड़ा में वोट के दोवदार संदीप बोहरा भी टिकट नहीं मिलने से भाजपा हाईकमान से नाराज थे। टिकट नहीं मिलते चलते उसने नांमाकन नहीं किया। हालांकि संदीप बोहरा पिछली बार चुनावों में दूसरे नंबर पर थे। वोट बैंक होने के चलते अगर ये किसी अन्य प्रत्याशी का समर्थन करते तो काफी नुकसान हो सकता था।

पहला कार्यक्रम आरती राव का:
पहला कार्यक्रम शाम करीब 5:30 बजे फिरनी रोड स्थित ओल्ड सुंदर टेंट हाउस में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के आयोजक पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि Sandeep Bohra हैं, जिन्होंने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर मंत्री का स्वागत करने का आग्रह किया है।Political News

दूसरा कार्यक्रम आरती राव का: इसके बाद दूसरा कार्यक्रम शाम 7:00 बजे नगर पालिका कार्यालय के नजदीक आयोजित किया जाएगा, जिसकी अगुवाई पूर्व सरपंच Rao Shivdeep Singh द्वारा की जाएगी। बता दे राव​ शिवदीप भी भाजप को पुराने कार्यकर्ता तथा इनका भी काफी बडा वोट बैंक है। हालांकि ये भी भाजपा से टिकट के दोवदार थे लेकिन टिकट नहीं मिलने पर भाजपा प्रत्याशी अजय जांगडा का समर्थन करते वोट की अपील की जा रही है।Political News

 

राजनीत गरमाई, बढा उत्साह: चेयरमैन चुनावो को लेकर पार्टियों में नेता व चुनाव प्रचारक पहुंच रहे है। बता दे कि धारूहेड़ा में य राजनीति के लिहाज से इन कार्यक्रमों को अहम माना जा रहा है, क्योंकि नगर निकाय चुनाव को लेकर माहौल गर्म है और विभिन्न उम्मीदवारों के समर्थन में लगातार सभाएं हो रही हैं। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री का दौरा चुनावी समीकरणों पर असर डाल सकता है और समर्थकों में उत्साह बढ़ा सकता है।