Rewari crime: दहेज प्रताडना से परेशान पत्नी ने दी जान, व्यापारी पर दहेज हत्या का मामला दर्ज

रेवाड़ी: सुनील चौहान। शहर की नई बस्ती निवासी एक दूध व आइसक्रीम व्यापारी की पत्नी की शुक्रवार की रात घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाने से मौत हो गई। मायका पक्ष ने पति व अन्य लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित व हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है।
पुलिस के अनुसार नई बस्ती निवासी मनदीप का दूध व आइसक्रीम का व्यापार है। शनिवार की रात को मनदीप की पत्नी शिवानी की फांसी का फंदा लगाने से मौत हो गई। सूचना के बाद गोकलगेट चौकी पुलिस व मोहल्ला कुतुबपुर से मायका पक्ष के लोग भी नई बस्ती पहुंच गए। मायका पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। शिकायत में शिवानी के पिता दयाराम ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2018 में मनदीप के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत कर समझाया भी गया था। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने शिवानी की हत्या की है। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। गोकलगेट चौकी इंचार्ज एएसआइ शीशराम ने बताया कि मायका पक्ष की शिकायत पर पति मनदीप, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Google News Join Now
Back to top button