Rewari Crime : चचेरे भाई की मर्डर करने वाले को शरण देने वाला काबू

रेवाडी: सुनील चौहान। कसौला थाना पुलिस ने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या में नामजद मुख्य आरोपी को शरण देने में शामिल राजस्थान के जिला झुंझनू के गांव गुर्जर वास निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में अभी मुख्य आरोपी भूपेंद्र उर्फ मोगली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तरफ कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी दलीप उर्फ सेठिया निवासी गुर्जर वास राजस्थान ने हत्या के आरोपी को शरण दी थी। जांच में पता चला कि आरोपी ने दलीप के यहां शरण ली थी। जिस पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के आधार पर ही आरोपी का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

पारिवारिक विवाद में गोली मारकर की थी हत्या:
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 29 मई को मुंडनवास कमालपुर निवासी दुलीचंद और उसके बेटे बीरसिंह एवं भूपेंद्र उर्फ मोगली में विवाद हो गया था। इस दौरान दुलीचंद की पुत्रवधु भी वहां पर मौजूद है। आरोप है कि इन्होंने दुलीचंद और उसकी पत्नी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया जिसके लिए उसने बचाव के लिए शोर मचाया। शोर सुनने के बाद दुलीचंद का छोटा भाई सुभाष अपने भतीजे भीम सिंह के साथ उनके घर पहुंचा।

यहां पर आरोपियों ने सुभाष और भीम सिंह के साथ भी मारपीट कर डाली। इस बात की जानकारी मिलने के बाद सुभाष का बड़ा बेटा विजयसिंह और ब्रह्मप्रकाश भी अपने ताऊ के घर पहुंच गए। यहां पर विवाद अधिक बढ़ने के बाद आरोप है कि दोनों भाईयों पर फायरिंग कर दी गई। फायरिंग के दौरान विजय सिंह और ब्रह्मप्रकाश को गोली लग गई।

तत्पश्चात परिजन दोनों को अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने विजय सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिता सुभाष की शिकायत पर बीरसिंह, उसकी पत्नी और भूपेंद्र उर्फ मोगली व उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। इस मामले में पुलिस को भूपेंद्र के अलावा हत्या में नामजद तीन आरोपियों के अलावा इन्हे शरण देने में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है

WhatsApp Group Join Now
Google News Join Now
Back to top button