मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

ह​रियाणा में बदला प्रमोशन का नियम, कर्मचारियो को बडा झटका

On: April 29, 2023 6:20 AM
Follow Us:

Haryana News: केन्द्र सरकार ने अब पदोन्नति का नया नियम बनाया है। इसी तर्ज पर हरियाणा सरकार ने पशुपालन, शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य समेत कई विभागों के राजपत्रित अधिकारियों को बड़ा झटका दिया है। नए नियमों के अनुसार अब नॉन एचसीएस कैडर के राजपत्रित अधिकारी आईएएस के पद पर पदोन्नत नहीं हो सकेंगे।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब डिप्टी कलेक्टर के समान राजपत्रित अधिकारी ही आईएएस के पद पर पदोन्नत हो सकेगा। केंद्र का निर्देश है कि अब केवल ऐसे ही अफसरों के आवेदन स्क्रूटनी करके आगे बढ़ाएं।

यह भी पढ़ें  Missing: धारूहेडा से महिला गायब, साथ ले गई पति का फोन


क्या है प्रमोशन का पूरा गणित

हरियाणा में आईएएस कैडर के 215 पद है। इनमें से 66 पद प्रमोशन के जरिए भरे जाने के लिए आरक्षित है। जिसमें से ज्यादातर पोस्ट एचसीएस की है तो कुछ नॉन एचसीएस कैडर से भरी जाती है। इन पोस्ट में से अभी 43 पोस्ट भरी हुई है।
अब बदला दिया: अब आईएएस प्रमोशन के लिए पहले लिखित टेस्ट होता है फिर इंटरव्यू लिया जाता है। प्रमोशन मे हुए बदलाव के लेकर हलचल मची हुई है।

यह भी पढ़ें  Breaking News: मां वैष्णो देवी के श्रद्धालु कटरा में फसे

आपको बता दें कि हरियाणा सरकारी की तरफ से साल 2011 में पुलिस, वन, एचसीएस ज्यूडिशियल के अलावा बोर्ड, कॉर्पोरेशन विभाग के अधिकारियों के अलावा सभी विभागों के राजपत्रित अधिकारियों को डिप्टी कलेक्टर के समान किया गया था।

जिसकी वजह से अन्य विभागों के अधिकारी भी आईएएस के पद पर प्रमोशन के योग्य हो गए थे। लेकिन अब केंद्र के नए निर्देश के बाद ये नियम बदल गया है।

Haryana: Ambala के सरकारी स्कूल का लैंटर गिरा, मची अफरा तफरी
एसोसिएशन ने किया विरोध, कहा वापस ले नियम
हरियाणा में एसोसिएशन ऑफ वेटरनरी सर्जन द्वारा सरकार के इस नए फैसले का विरोध किया जा रहा है। उनका कहना है कि अब ना केवल उनके विभाग के लोगों को आईएएस बनने से वंचित कर दिया गया है बल्कि उनका दर्जा भी कम कर दिया गया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now