Haryana crime: हृदय विदारक घटना सामने आई सामाने: रेवाड़ी में 2 मासूम बच्चों के पिता ने दी जान

On: February 8, 2026 9:19 PM
Follow Us:
GRP REWARI

Haryana crime: रेवाड़ी जिले में शनिवार रात एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जब रोहतक से रेवाड़ी आ रही पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा पाल्हावास रेलवे स्टेशन के समीप रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटना के चलते कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।Haryana crime

राजकीय पुलिस अनुसार 54020 रेवाड़ी–रोहतक पैसेंजर ट्रेन रोहतक से रेवाड़ी की ओर जा रही थी। इसी दौरान 32 वर्षीय महेंद्र ने पाल्हावास स्टेशन के पास अचानक ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस के सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान महेंद्र निवासी ढाणी मियाकी, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है।Haryana crime

TRAIN

वह वर्तमान में कुलाना गुरावड़ा में अपने परिवार के साथ रह रहा था और एक वेयरहाउस में ड्राइवर के रूप में कार्यरत था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया है कि महेंद्र अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बेटों को छोड़ गया है। एक बेटा मात्र छह महीने का है, जबकि दूसरा पांच वर्ष का है।

छाया मातम: हादसे के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर है। मृतक के साले ने आरोप लगाया है कि घटना वाली रात महेंद्र घर से दो युवकों के साथ निकला था। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

जांच की जा रही है: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आया है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। यह घटना पूरे क्षेत्र के लिए गहरा आघात बनकर सामने आई है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now