Rewari Crime: हां, मैं सुसाइड कर रहा हूं और इसके लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं

On: February 8, 2026 4:59 PM
Follow Us:

Rewari Crime: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में 19 वर्षीय छात्र विकास की आत्महत्या के मामले में नया खुलासा सामने आया है। विकास जेईई-मेन्स परीक्षा पास कर बीटेक करना चाहता था और इंजीनियर बनने का सपना देख रहा था। वह पढ़ाई में मेधावी था और 12वीं कक्षा में स्कूल टॉपर रह चुका था। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह घर पर रहकर ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

फांसी लगाकर की आत्महत्या: परिवार को लोगो ने बताया कि 4 फरवरी को विकास ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने लिखा, “हां, मैं सुसाइड कर रहा हूं और इसके लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं। गुडबॉय लाइफ।” इस घटना के बाद परिवार सदमे में है और किसी को भी यह समझ नहीं आ रहा कि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।Rewari Crime

झकझोर हुए परिजन’ बता दे कि विकास की शिक्षिका ने बताया कि स्कूल के दिनों में वह हमेशा आगे बढ़ने की बात करता था। उसका कहना रहता था कि वह एक सफल इंसान बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर करेगा। पढ़ाई के प्रति उसकी लगन और मेहनत सभी ने देखी थी, इसी वजह से उसकी मौत ने शिक्षकों और जानने वालों को भी झकझोर दिया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now