Haryana: Ambala के सरकारी स्कूल का लैंटर गिरा, मची अफरा तफरी

AMBALA HOSPITAL

Best24News, Haryana news : हरियाणा के अंबाला कैंट (ambala cantt )एरिया में सरकारी स्कूल  (school Bulding) की छत का लेंटर गिर गया। जिसके चलते मलबे मे दबने से तीन मजदूर घायल हो गए। इनमें से एक मजदूर की हालत नाजुक बताई जा रही है।Dharuhera News: 30 को खुली रहेगी धारूहेडा मार्केट

मची अफरा तफरी: अचानक हुए हादसे से अफरा तफरी मच गई। ठेकेदार भी हैरान हो गया कि ये कैसे हुआ। आनन फानन मे घायल मजूदरो को अंबाला के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया।

पुलिस के अनुसार अंबाला के गांव राम सरसेड़ी के सरकारी स्कूल में बिल्डिंग तोड़ने का काम चल रहा था।काम करते हुए अचानक लेंटर गिर गया, जिसमें 3 मजदूरों को चोटें आई। घायल मजदूरों को लेकर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
एशिया का सबसे बड़ा IT HUB बनेगा ये शहर, अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने किया 28 हजार करोड का निवेश
ये हुए घायल: मजदूरों की पहचान सरसेड़ी निवासी 52 वर्षीय भूषण कुमार, शाहाबाद निवासी 22 वर्षीय जसवंत और महेश नगर निवासी 60 वर्षीय ओम प्रकाश के रूप में हुई है।