Haryana: रोडमेप बनाकर तैयारियां शुरू, Haryana में तीसरी बना बनेगी Modi की सरकार: बिप्लब देब

viplab deb

रेवाड़ी पहुंचे बिप्लब देब , कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की ली बैठक

Best24News, Political News

Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब गुरुवार को रेवाड़ी पहुंचे और मंडल, जिला व प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक ली।  इतने विकास कार्यो के बावजूद हरियाणा में मतदाता भाजपा को समर्पित क्यों नहीं हुए। यहं सोचने वाला विषय है, ऐसी कहां कमियां रह गई जहां पर हमें काम करना होगा।

 

तीसरी बार हरियाणा में कमल खिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने युद्ध स्तर पर तैयारियां तेज कर दी है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन और सरकार से संबंधित कई मुद्दों को चुनाव सह प्रभारी के सामने रखा। बिप्लब देब ने कार्यकर्ताओं को 29 जून को पंचकूला में हुई विस्तृत कार्यकारिणी की बैठक में हुए निर्णयों के बारे में अवगत कराया।

रोडमेप बनाकर तैयारियां शुरू, हरियाणा में तीसरी बना बनेगी भाजपा की सरकार: बिप्लब देब
रोडमेप बनाकर तैयारियां शुरू, हरियाणा में तीसरी बना बनेगी भाजपा की सरकार: बिप्लब देब

रोडमेप बनाकर तीसरी बार सरकार बनाने का दावा:  BJP  ने दावा किया है वह हरियाणा में तीसरी बार सरकार बना लेगी। देब ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने और लोगों के दिलों तक पहुंचने के टिप्स देते हुए विधानसभा चुनाव जीतने के लिए दिशा दी। बिप्लब देब ने बैठक में आगामी 90 दिनों का रोडमैप रखा और सभी से रोडमैप के अनुसार चलने का आह्वान किया।

इस बैठक में प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली और कैबिनेट मंत्री डा. बनवारी लाल भी मौजूद रहे। बिप्लब देब ने कहा कि विधानसभा चुनाव Haryana  में अब समय कम बचा है। CM Haryana Nayab singh  saini  हर रोज जनहित में नए-नए कदम उठाकर जनता को फायदा पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगों की बदौलत केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनी है।

 

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, सतीश पूनिया, सुरेंद्र नागर भी पांच-पांच जिलों में बैठकें करेंगे और ये बैठकें सभी 22 जिलों में होंगी। श्री देब ने कहा कि इन बैठकों में संगठन के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों तथा नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को जनता के बीच लेकर जाएंगे।

रोडमेप बनाकर तैयारियां शुरू, हरियाणा में तीसरी बना बनेगी भाजपा की सरकार: बिप्लब देबरोडमेप बनाकर तैयारियां शुरू, हरियाणा में तीसरी बना बनेगी भाजपा की सरकार: बिप्लब देब
रोडमेप बनाकर तैयारियां शुरू, हरियाणा में तीसरी बना बनेगी भाजपा की सरकार: बिप्लब देब

बिप्लब देब ने कहा कि हरियाणा का विकास भाजपा सरकार में ही संभव है। विपक्ष की सरकारों को घेरते हुए श्री देब ने कहा कि पहले एक जिला का मुख्यमंत्री होता था, लेकिन 2014 के बाद पहली बार पूरे हरियाणा का मुख्यमंत्री प्रदेश को मिला है। सीएम नायब सैनी बिना भेदभाव के पूरे हरियाणा का समान रूप से विकास करा रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बीजेपी लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।

ये रहे मौजूद: बैठक में मंत्री बनवारीलाल, विधायक लक्ष्मण यादव, जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान, जिला प्रभारी नसीम अहमद, जिला महामंत्री सत्यदेव यादव, ईश्वर छनीजा, प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली, चेयरमैन अरविंद यादव, पूर्व मंत्री विक्रम यादव, विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, चेयरमैन पूनम यादव, सतीश खोला, पूर्व जिला अध्यक्ष हुकुम चंद यादव, जिला मीडिया सह प्रभारी प्रवीन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

About Sunil Chauhan

मीडिया लाइन में पिछले 8 साल से लगातार काम कर रहा हूँ। वर्तमान में Best24News.com डिजिटल बेवसाइट का admn हूँ। यहां क्राइम, मनोरजन,, रेलवे, रोडवेज, ​​शिक्षा व रूटिन की न्यूज अपडेट करता हूं।

View all posts by Sunil Chauhan