Haryana News: हरियाणा एसीबी का बड़ा एक्शन, रिश्वत केस में पकड़े ये कर्मचारी

On: May 27, 2025 8:27 PM
Follow Us:
HARYANA

Haryana News: एसीबी अम्बाला द्वारा आज दिनांक 27.05.2025 को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपीगण राकेश कुमार लैब अटैन्डैन्ट कार्यालय औद्योगिक सुरक्षा एवं कैमिकल अम्बाला, भीम सिहं वासी गांव रसूलपूर जिला कैथल हाल सी.एच.सी. संचालक पुण्डरी (एजेन्ट/ दलाल), व सुन्दर लाल वासी गांव नैना जिला कैथल ऐजैन्ट/दलाल तथा रमेश कुमार वर्मा तत्कालीन लेखाकार अब सेवानिवृत कार्यालय औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थय विभाग अम्बाला को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को कल माननीय न्यायालय, अम्बाला के सम्मुख पेश किया जाएगा।

मामला यह था कि वर्ष-2018 में राकेश कुमार उपरोक्त ने एजेन्ट/दलाल भीम सिंह वासी गांव रसूलपुर जिला कैथल हाल पुण्डरी, सुन्दर लाल वासी गांव नैना जिला कैथल जो हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, (HBOCWWB) पंचकूला में श्रमिक यूनियन के पदाधिकारी थे, अन्य से मिलीभगत करके 4 मृतकों के आश्रित/लाभार्थियो के आवेदन स्वयं भरकर 4 मृतकों के मृत्यु प्रमाण-पत्रों में मृत्यु तिथि (जनवरी-2018) में कटिंग करके फरवरी, मार्च व अप्रैल-2018 दर्शाकर कार्यालय उप निदेशक औद्यौगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य कैमिकल अम्बाला की लेखा शाखा में दस्तावेज प्रस्तुत करके 1,15,000/- रूपये की बजाए 2,15,000/- रूपये लाभार्थियो के बैंक खातों में रमेश कुमार वर्मा तत्कालीन लेखाकार से मिलीभगत करके ट्रांसफर करवाकर सरकारी धनराशि का गबन किया और उपरोक्त ऐजैन्टों के माध्यम से लाभार्थियो से राकेश कुमार लैब अटैण्डैट ने प्रति केस 35000/- से 70000/- रूपये रिश्वत ली गई। इस सम्बन्ध में अभियोग संख्या 01 दिनांक 20.01.2020 धाराधीन 409, 420, 467, 468, 471, 120-बी भा.द.स. 13(1)(क्) 13(2) पी.सी. एक्ट 1988 थाना भष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला दर्ज किया गया था।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now