Election News Haryana : बहुत कुछ कहती है ये रेवाड़ी की जनता, समझने वाले समझ गए

भाजपा ने दिखाया नांमाकान से पहले दिखाया जलवा, केंद्रीय मंत्री ने लक्ष्मण यादव को दिया आशीर्वाद
भाजपा ने दिखाया नांमाकान से पहले दिखाया जलवा, केंद्रीय मंत्री ने लक्ष्मण यादव को दिया आशीर्वाद

BJP ने दिखाया नांमाकान से पहले  जलवा, केंद्रीय मंत्री ने लक्ष्मण यादव को दिया आशीर्वाद

Election News Haryana: BJP  रेवाड़ी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव सोमवार को अपनी पत्नी सविता यादव के साथ जिला सचिवालय पहुंचे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी जिला सचिवालय पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव का नामांकन कराया तथा आशीर्वाद दिया।

 

रेवाड़ी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने सोमवार को अपना नामांकन दर्ज किया। नामांकन उपरांत भाजपा प्रत्याशी ने रेवाड़ी शहर में नामांकन रैली निकाली। जिसमें भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर व गांवों से लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस मौके पर पीपीपी को-ओर्डिनेटर डा. सतीश खोला, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली व सुनील मूसेपुर भी मौजूद रहे।Election News Haryana

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी जिला सचिवालय पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव का नामांकन कराया तथा  आशीर्वाद  दिया।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी जिला सचिवालय पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव का नामांकन कराया तथा आशीर्वाद दिया।

नामांकान से पहले किया हवन: भाजपा प्रत्याशी ने सेक्टर चार में हवन के साथ चुनावी कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि दक्षिण हरियाणा से पहले भाजपा प्रत्याशी के रूप रेवाड़ी से लक्ष्मण सिंह यादव ने अपना नामांकन दर्ज किया है। हमारा पूरा सहयोग व आशीर्वाद उनके साथ हैं।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पूरी भारतीय जनता पार्टी मिलकर अपने प्रत्याशियों को जिताने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की कुर्सी का रास्ता दक्षिण हरियाणा से होकर गुजरता है। उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इस क्षेत्र की बदहाली के लिए जिम्मेदार लोगों को सबक सिखाने का समय आ गया है।MLA Kosli 4

भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने पर केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह तथा कायकर्ताओं व क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पूरी टीम एकजुट होकर यह चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की समस्याओं से वे भलि-भांति परिचित हैं। अधिकांश समय यहां के प्रतिनिधि रहे कांग्रेसियों ने रेवाड़ी को पीछे धकेलना का कार्य किया। अब रेवाड़ी के अच्छे दिन आने वाले हैं।

नामांकन से पहले निकाली रैली: भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण यादव ने सोमवार को नामांकन उपरांत जिला भाजपा कार्यालय से शहरभर में नामांकन रैली निकाली। रैली कार्यालय से शुरू होकर अभय सिंह चौक, धारुहेड़ा चौक, झज्जर चौक, काठ मंडी, घंटेश्वर मंदिर, अग्रेसन चौक, अनाज मंडी होते हुए सेक्टर चार स्थित विधायक के आवास पर समाप्त हुई।

यात्रा के दौरान भाजपा प्रत्याशी का पुष्पवर्षा व फूलमालाओं के साथ अनेक स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। इस नामांकन रैली में उमड़ी कार्यकर्ताओं व लोगों की भीड़ के चलते शहर में यातायात मानो थम सा गया। लोगों ने भी भाजपा प्रत्याशी के सहयोग व समर्थन का भरोसा दिलाया।Election News Haryana

About Sunil Chauhan

मीडिया लाइन में पिछले 8 साल से लगातार काम कर रहा हूँ। वर्तमान में Best24News.com डिजिटल बेवसाइट का admn हूँ। यहां क्राइम, मनोरजन,, रेलवे, रोडवेज, ​​शिक्षा व रूटिन की न्यूज अपडेट करता हूं।

View all posts by Sunil Chauhan