Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 8 जिलों यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में सुबह 8 बजे तक भारी बारिश के आसार जताए हैं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में 0 से 25 फीसदी बारिश की संभावना है। जींद और भिवानी में 25 से 50 प्रतिशत , पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात में 50 से 75 फीसदी,जबकि यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

















