Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम! इन जिलो में होगी भारी बारिश

On: September 22, 2023 8:44 AM
Follow Us:

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज यानि शुक्रवार से फिर से मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग ने एक बार फिर येलो अलर्ट जारी है। ह​रियाणा के 15 से अधिक जिलो में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव तथा राजस्थान के ऊपर एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से तथा अरबसागर की तरफ से मानसूनी हवाएं आने की संभावना से हरियाणा राज्य में मौसम 25 सितंबर तक परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है।Haryana: सोनीपत में टेक्सटाइल्स फैक्टरी में लगी भीषण आग, दो श्रमिक झुलसे

BARISH 2

इस दौरान 22 सितंबर रात्रि से 24 सितंबर के दौरान बीच-बीच में गरजचमक व हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस के बाद तापमान में और गिरावट होना संभावित है।Good News: हरियाणा में बाजरे की सरकारी खरीद शुरू, 35 मंडियां में MSP पर होगी खरीद

23 सितंबर के लिए मौसम विभाग ने राज्य के करीब 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह और फरीदाबाद समेत कई जिले शामिल हैं।

उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल जिलों में, इसके साथ ही दक्षिण व दक्षिण-पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत जिलों में और पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now