Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से मौसम बदलेगा, कड़ाके की ठंड शुरू, दिवाली तक ठंडक का असर, जानें पूरी जानकारी

On: October 8, 2025 3:07 PM
Follow Us:
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से मौसम बदलेगा, कड़ाके की ठंड शुरू, दिवाली तक ठंडक का असर, जानें पूरी जानकारी

Haryana Weather Update: हरियाणा में पिछले 72 घंटों से भारी बारिश देखी गई है, लेकिन फिलहाल मौसम शांत रहेगा। आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार आज कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है। एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कम हो जाएगा, जिससे मौसम साफ रहेगा। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और सुबह के समय ठंड का अनुभव होगा। इस बार प्रदेश वासी कड़क ठंड के लिए तैयार रहें।

आईएमडी के अनुसार 8 और 9 अक्टूबर को आसमान साफ या आंशिक रूप से बादलों वाला रहेगा। दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और रातें सुहानी रहेंगी। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में शाम के समय ठंड का एहसास होगा। रात के समय तापमान में गिरावट रहेगी।

बारिश के चलते हिसार में तापमान में रिकॉर्ड गिरावट आई और यह 12 डिग्री तक लुढ़क गया। आज मौसम शुष्क रहेगा और सुबह कुछ क्षेत्रों में हल्की बादलों की आवाजाही होगी।

आईएमडी के अनुसार मौसम खुलने के बाद हवा चलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, लेकिन यह सामान्य स्तर के आसपास ही रहेगा। 8 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अनुभव होगा। फिलहाल अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now