Haryana Weather Update: हरियाणा में तापमान में गिरावट, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 5 अक्टूबर से हल्की से मध्यम बारिश के आसार

On: October 5, 2025 2:39 PM
Follow Us:
Haryana Weather Update:

Haryana Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते रविवार को हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में 8 अक्टूबर तक बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए येलो-ओरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इसी बीच, सिरसा में शनिवार की सुबह इस मौसम की पहली धुंध छाई रही, जिससे दृष्यता लगभग 20 मीटर रह गई।

 शनिवार रात पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया था। इसके असर से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में भी कम दबाव के क्षेत्र बने होने की वजह से विक्षोभ को दोनों तरफ से भरपूर नमी मिलेगी।

इस विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। 5 अक्टूबर की सुबह से इसका असर दिखाई देने लगेगा और 8 अक्टूबर तक यह सक्रिय रहेगा। 9 अक्टूबर के बाद तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट की संभावना है, जिससे सरसों और चने की बुवाई के लिए मौसम अनुकूल रहेगा।

सिरसा जिले में शनिवार को सुबह धुंध का असर देखा गया, जो लगभग 9 बजे तक बना रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह धुंध वायुमंडल में नमी की अधिकता के कारण बनी। कृषि विभाग ने बताया कि धुंध किसानों के लिए लाभकारी होगी क्योंकि इससे बासमती चावल की खुशबू बढ़ेगी और इसकी कीमत में भी उछाल आएगा।

सिरसा के कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुखदेव कंबोज ने कहा कि धुंध के कारण स्मॉग जैसी स्थिति नहीं बनी क्योंकि अभी एक प्रतिशत भी धान कटाई के लिए तैयार नहीं है। यह धुंध मौसम में बदलाव के चलते प्राकृतिक रूप से आई है और किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now