Haryana Weather Update: हरियाणा के सभी जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 16 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम

On: July 14, 2025 7:07 AM
Follow Us:
Haryana Weather Update: Rain alert in all districts of Haryana today, weather will remain bad till July 16

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने आज 14 जुलाई को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके तहत सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि 3 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और मेवात शामिल है।

इसके अलावा हरियाणा में 16 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहने और बारिश होने की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा सूरतगढ़, भिवानी, अलीगढ़, बांदा, डाल्टागंज, दीघा से होता हुए उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी है। इससे बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ आ रही हैं। इससे मौसम लगातार बदल रहा है।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now