Haryana Weather Update: हरियाणा के सभी जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 3 दिन के लिए चेतावनी

On: July 13, 2025 6:51 AM
Follow Us:
Haryana Weather Update: Rain alert in all districts of Haryana today, warning for 3 days

Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश की झड़ी लग गई है। प्रदेश में मानसून की एंट्र के बाद प्रदेशभर में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे हरियाणा में बारिश होने की संभावना है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुनानगर में बारिश की संभावना है।

हरियाणा में अब तक औसतन 150.7 mm बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 41 फीसदी ज्यादा है। इस समय तक 106.7 mm बारिश होती थी। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर जिले में हुई है। यहां आब तक 352.1 mm बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग के मुताबिक भिवानी से बंगाल की खाड़ी तक फैली मानसूनी टर्फ लाइन की वजह से नमी युक्त हवाएं हरियाणा में प्रवेश कर रही है। ऐसे में 14 से 15 जुलाई को उत्तर हरियाणा में मध्यम
और दक्षिण-पश्चिम जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now