Haryana Weather Update: हरियाणा में मानूसन हुआ सक्रिय, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

On: July 5, 2025 5:03 PM
Follow Us:
WEATHER

हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। शुक्रवार को मानसून के और अधिक सक्रिय होते ही राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिली। सबसे अधिक बारिश रोहतक में दर्ज की गई जहां एक ही दोपहर में 84 मिमी बारिश हुई। हालांकि, कुछ जिलों में अभी भी बारिश का इंतजार बना हुआ है और वहां के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।Haryana Weather Update

राज्य में दिन के समय उमस और गर्मी जरूर रही लेकिन शाम को चली ठंडी हवाओं ने लोगों को कुछ राहत जरूर दी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मानसून और ज्यादा सक्रिय होगा।Haryana Weather Update

अलर्ट जारी: मौसम विज्ञान विभाग ने 6 और 7 जुलाई के लिए हरियाणा में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं 9 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बारिश के इस दौर में तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है जिससे गर्मी से जूझ रहे जिलों को राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल सहित 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में लोगों को अलर्ट रहने और घर से निकलते वक्त छाता या रेनकोट साथ रखने की सलाह दी गई है।

गर्मी ने सताया: दूसरी ओर, सिरसा जिले में अभी भी गर्मी का कहर जारी है। यहां अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे यह राज्य के सबसे गर्म जिलों में शामिल हो गया है।

हालांकि, धीरे-धीरे पूरे राज्य में मानसून के असर के बढ़ने से उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में सिरसा समेत अन्य गर्म जिलों में भी बारिश होगी और लोगों को राहत मिलेगी। फिलहाल मौसम अस्थिर बना हुआ है और बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई जा रही है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now