Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

On: March 21, 2026 11:00 PM
Follow Us:
Haryana Weather Update: There will be heavy rain in 15 districts of Haryana, IMD has issued an alert

Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश की झड़ी लगी हुई है। मौसम विभाग ने आज 15 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक पलवल और नूंह में ज्यादा बारिश की संभावना है। जबकि बाकि बचे 13 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के 7 जिलों जींद, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी में मौसम सामान्य रहने का पूर्वानुमान है।

इसके अलावा आईएमडी के पूर्वानुमान की मानें तो 10 अगस्त के बाद मौसम फिर से बदलेगा। इस दौरान एक बार फिर हरियाणा के ज्यादातर जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है।

अगले दिन दिन कैसा रहेगा मौसम…..
आज 8 अगस्त को मेवात और पलवल में 50 से 75 फीसदी एरिया में बारिश के आसार है। पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 25 से 50 फीसदी एरिया में बरसात की संभावना है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद में हल्की बारिश के आसार है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक और चरखी दादरी में बारिश की संभावना नहीं है।

9 अगस्त को पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में 25 से 50 फीसदी एरिया में बरसात के आसार हैं। वहीं अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद के 25 फीसदी एरिया में बारिश के आसार हैँ।

10 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत व सोनीपत जिले के 25 से 50 फीसदी एरिया में बारिश के आसार है। जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात जिलों में 25 प्रतिशत इलाके में बारिश की संभावना हैं।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now