Haryana Mausam Update: हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें हर जिले की मौसम अपडेट

On: May 26, 2025 4:27 PM
Follow Us:
Haryana Weather Update: How will the weather be in Haryana today, see the weather update of every district

Haryana Mausam Update: हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी दिल्ली में लोगों को दिन में तेज धूप से जूझना पड़ता है, तो रात के समय आंधी-तूफान के साथ बारिश का सामना करना पड़ता है। हालांकि बारिश होने के गर्मी से राहत मिल जाती है। पिछले दिनों हुई बारिश से राजधानी दिल्ली के तापमान में काफी गिरावट हुई है।

एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम?

एनसीआर के शहरों में मौसम की बात करें, तो 26 मई को गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा नोएडा में 26 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश होने की काफी कम संभावना है। इसके चलते नोएडा में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।

वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 26 मई को इन दोनों शहरों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि तापमान से राहत नहीं मिलेगी। आज गुरुग्राम और फरीदाबाद में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में बीते दिनों हुई बारिश और आंधी-तूफान के चलते तापमान में थोड़ी गिरावट हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी के प्रकोप से राहत मिली है। बीते रविवार को हरियाणा में अधिकतम तापमान 40 से नीचे दर्ज किया गया।

हरियाणा मौसम विभाग के मुताबिक, 26 मई को प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही इन जिलों में तेज आंधी और तूफान के साथ बिजली गिर सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर शामिल हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now