back to top
Friday, May 22, 2026
Home Haryana News Haryana weather alert: हरियाणा में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज,...

Haryana weather alert: हरियाणा में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, पढ़े ताज़ा Weather Update

हरियाणा में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
हरियाणा में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Haryana weather alert: हरियाणा में आज कल मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है जिसकी वजह से राज्य में झमाझम बारिश हो रही है। हिसार,फतेहाबाद, सिरसा में आसमान में बादल छाए हुए। पलवल सहित राज्य के पांच जिलों में आज भारी बारिश हो सकती है।

राज्य में एक्टिव हुआ नया सिस्टम (Haryana weather alert)

29 मार्च को हरियाणा में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ जिसकी वजह से हरियाणा पंजाब और राजस्थान में लगातार तीन दिनों से बारिश हो रही है। इसके प्रभाव से सभी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है।

आज इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

आज सिरसा, फतेहाबाद ,जींद, कुरुक्षेत्र ,अंबाला, पंचकूला सहित राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। हरियाणा के मध्य जिले रोहतक,झज्जर, महेंद्रगढ़,रेवाड़ी, नूह,मेवात में भी आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Also Read:Haryana News: हरियाणा के 74 प्राइवेट स्कूलों पर चलेगा सरकार का चाबुक, शिक्षा विभाग ने दिया लास्ट अल्टीमेट, जानें क्या है मामला

ओलावृष्टि की भी संभावना

राज्य के कई जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है।लगातार होने वाली बारिश की वजह से राज्य के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 31 मार्च तक राज्य में बारिश हो सकती है वहीं 2 अप्रैल से राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस राज्य में फिर से बूंदाबांदी हो सकती है।

राज्य का तापमान

हरियाणा के नूह में सर्वाधिक तापमान और यमुनानगर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। नूह ने 34.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया वहीं यमुनानगर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। हिसार का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

किसानों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया चेतावनी

बे मौसम होने वाली बारिश के वजह से फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। मौसम वैज्ञानिको के द्वारा किसानों से कहा गया है कि फिलहाल फसलों की सिंचाई न करें और फसल में किसी भी तरह के उर्वरक का छिड़काव ना करें। इससे फसलों को नुकसान हो सकता है।

Also Read:Haryana News: रेवाड़ी जेल से कैसे भागे कैदी, किस की लापरवाही आई सामने, जांच में हुआ बडा खुलासा

 

Best24News
Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News