Home Haryana News Weather News Haryana Weather Alert: इन जिलों में आज बरसेंगे मेघ, 40km/h गिरफ्तार से...

Haryana Weather Alert: इन जिलों में आज बरसेंगे मेघ, 40km/h गिरफ्तार से चलेगी तेज हवाएं, अलर्ट जारी

Haryana heavy rain alert today

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम सुहाना बना हुआ है। राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है वहीं कुछ जिलों में गर्मी के वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले 4 दिनों तक राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होने वाली है। बारिश होने से राज्य का मौसम सुहाना रहेगा हालांकि कई जिलों में गर्मी भी परेशान करेगी।

बारिश होने से गिरेगा तापमान

मौसम विज्ञानिको के अनुसार लगातार वर्षा से तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। राज्य के ज्यादातर जिलों में अभी बूंदाबांदी दो दिनों तक होती रहेगी जिससे तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है और राज्य के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

आज इन जिलों में होगी बारिश

प्रदेश के हिसार, नारनौल, कैथल, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, भिवानी, सिरसा, चरखी दादरी, करनाल, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, नूंह और सोनीपत में वर्षा होगी। बारिश होने से इन जिलों का तापमान गिर जाएगा इसके साथ ही साथ यहां मौसम भी सुहाना बना रहेगा।

राज्य के कई जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वही रेवाड़ी धारूहेड़ा सहित कई जगहों पर तेज गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। ग्लोबल वार्मिंग के वजह से लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

कई जगहों पर बरसात हो रही है वहीं कई जगहों पर तेज गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। हालांकि हरियाणा में अगले 7 दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलने वाला है और कई जगह पर हल्की बारिश होती रहेगी।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version