Haryana: डीटीपी के खिलाफ रेवाड़ी में ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, जानिए क्या है विवाद

On: November 28, 2025 2:46 PM
Follow Us:
डीटीपी के खिलाफ रेवाड़ी में ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, जानिए क्या है विवाद

Haryana : अवैध निर्माण तोडने पहुंची डीटीपी टीम का ग्रामीणो ने विरोध करते हुए नारेबाजी की तथा प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि डीटीपी सरेआम​ रिश्वत मांगतें है। कई कालोनियो को डीलरों से पैसे लेकर छोड दिया गया ह। यहां पर बिना नोटिस किए मकान तोडे जा रहे है।

बता दे जैसे ही टीम गांव सुठानी में अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची तो डीटीपी टीम और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी हुई थी। ग्रामीणों के विरोध पर डीटीपी की टीम वहां से वापस लोट आई। लेकिन डीटीपी ने भी भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निखिल सहित अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए ​पुलिस को शिकायत दी है। ग्रामीणों का कहना है कि वे अब सभी सबूतों के साथ CM Haryana  से मिलकर DTP Rewari  के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत करेंगे। ताकि सच्चाई सामने आ गए।Haryana

 

अभद्रता करने की शिकायत : 26 नवंबर को कसौला थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाने पहुंचकर डीटीपी पर अभद्रता करने की शिकायत दी। महिला का आरोप है कि डीटीपी ने उसके साथ बदतमीजी की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकी भी दी। इसी तरह एक किसान ने अपनी फसल बर्बाद करने की शिकायत दर्ज कराई है।

गौरतलब है कि रेवाड़ी में इससे पहले भी डीटीपी रहे खत्री पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है, जिसकी जांच एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने की थी। हरियाणा में कई कालोनियो पैसे लेकर पास कर देते है जबकि आबादी वाले कालानी अवैध दिखाई जा रही है।Haryana

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now