Haryana: ताला चाबी बनाने वाले सुभाष के हत्यारों की 15 माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं

On: July 22, 2025 8:12 PM
Follow Us:
ताला चाबी बनाने वाले सुभाष के हत्यारों की 15 माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं

Haryana: हरियाणा: धारूहेड़ा में ताला चाबी बनाने वाले सुभाष  (Murder news) की हत्या में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार (Arrested)  करने की मांग को संजय ने  एसपी नूंह का ज्ञापन सोंपा है। परिजनों का आरोप है नूंह पुलिस को मामले देने 15 माह बाद भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। जबकि हत्या में शामिल दोनो आरोपित सरेआम यहीं पर घूम रहे है । इतना वे परिजनों पर राजीनामा करने का दबाब भी बना रहे है।

बता दे कि मूल से पलवल के रहने वाले सुभाष फिलहाल धारूहेड़ा (Murder in Dharuhera)  में रह रहे थे। 20 सितंबर 23 को एक कार आई तथा उसके चाबी बनाने के लिए उसके भाई सुभाष को ले गया। सुभाष का शव 21 सितंबर दोपहर को मानेसर के पास झाडियों में पडा मिलाHaryana

 

पुलिस ने हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर (Gujraj news) गुजरात से जिला पलवल के थाना हसनपुर वार्ड न.7 मोहल्ला सिकलीगर निवासी रवि सिंह, यूपी के जिला बुलंदशहर के गाँव फिरोजपुर थाना जहांगीरपुर निवासी यशपाल , बिहार के जिला मुजफ्फरपुर के गाँव गोरैया हाल किरायेदार जयसिंह चौक रामपुरा गुरुग्राम निवासी मौ.शाहिद व जिला पलवल के थाना हसनपुर वार्ड न.7 मोहल्ला सिकलीगर निवासी मोहित सिंह पुत्र गब्बर सिंह को काबू किया था।

मिल चुके है गृहमंत्री से: मृतक के भाई संजय ने बताया कि नवबर माह 2023 में गृह मंत्री अनिल विज से मिले थे। गृह मंत्री ने आरोपितो को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नही की। इतना ही मई 2024 में आईजी से भी मिले। कोई सुनवाई नहीं हुई।

नूंह ट्रांसफर किया केस: चूकि मामला नूंह जिले के था ऐसे में परिवार रेवाड़ी से इस केस को नूंह में ले गए ताकि वहा पर कार्रवाई हो सके। लेकिन 15 माह से ज्यादा समय बीतने पर वहां पर भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

संजय का आरोप है इस हत्या में शामिल गब्बर सिंह, गोलू को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया। बार बार शिकायत केे बावजूद कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। वे दोनो रोजाना अपने घर आते है राजीनामा करने का दबाब बना रहे है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now