Haryana School News: हरियाणा में बदल गया अब स्कूलों का समय, यहां जानें नई टाइमिंग

On: February 15, 2026 7:28 PM
Follow Us:
Haryana School Timing:

Haryana School News: हरियाणा में विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में स्कूल समय में बदलाव करने के आदेश जारी कर दिए हैं। शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार नई टाइमिंग सोमवार 16 फरवरी 2026 से लागू होगी।Haryana School News

यह निर्णय एकल पाली और दोहरी पाली दोनों प्रकार के स्कूलों पर प्रभावी रहेगा। विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि वे नए समय के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें और विद्यार्थियों व अभिभावकों को समय रहते सूचित करें।Haryana School News

School-Student
School-Student

पहली पाली: बता दे कि अधिकांश स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चल रहा है, लेकिन नए आदेश के तहत एकल पाली वाले स्कूल अब सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित होंगे।Haryana School News

दोहरी पाली: बता दें कि दोहरी पाली वाले स्कूलों में पहली पाली सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली की कक्षाएं दोपहर 12:40 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चलेंगी। शिक्षा विभाग का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य शैक्षणिक गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित करना और समय का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है।Haryana School News

नई व्यवस्था राज्यभर में लागू: हरियाणा सरकार के आदेश के मुताबिक यह नई व्यवस्था राज्यभर के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूलों पर भी लागू होगी। अधिकारियों का मानना है कि समय में यह बदलाव विद्यार्थियों की पढ़ाई और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के बेहतर संचालन में सहायक सिद्ध होगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now