Haryana RRTS corridor: दिल्ली-गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा तक बनेगा नया मेट्रो कॉरिडोर, जानें इससे कौन से शहर जुड़ेंगे

On: March 7, 2026 8:36 PM
Follow Us:
METRO

Haryana RRTS corridor : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को सदन में बताया कि शहरी परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ना वाला नमो भारत कॉरिडोर को मंजूरी दे दी गई।Haryana RRTS corridor

64 किलोमीटर बनेगा कोरीडोर: बता दे कि हरियाणा में बजट सत्र जारी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नमो भारत को लेकर ताजा अपडेट दिया। सीएम सैनी ने कहा कि कल गुरुग्राम को फरीदाबाद और नोएडा-ग्रेटर नोएडा से जोड़ने वाले नमो भारत RRTS कॉरिडोर के फाइनल अलाइनमेंट को मंजूरी मिल गई। योजना को लागू करने वाली एजेंसी NCRTC को ज़रूरी निर्देश जारी किए गए। इस 64 किलोमीटर के कॉरिडोर में से 52 किलोमीटर हरियाणा में हैं।Haryana RRTS corridor

 

जल्द तैयार होगी डीपीआर: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कहा कि यह कॉरिडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विज़न का अहम फैसला है। यह कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो, रैपिड मेट्रो और गुरुग्राम मेट्रो कॉरिडोर को भी जोड़ेगा। DPR जल्द ही तैयार हो जाएगी।

यह सीधा दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन से जुड़ेगा। फरीदाबाद में कॉरिडोर सैनिक कॉलोनी से गुजरता है। यह न्यू फरीदाबाद को जोड़ेगा, जो NIT, बाटा चौक और सेक्टर 12-15 को दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन से जोड़ेगा।

दिल्ली मेट्रो से होगी कनेक्टिविटी: सीएम सैनी ने कहा कि गुरुग्राम में, कॉरिडोर इफको चौक से शुरू होगा और सेक्टर 29, मिलेनियम सिटी, सेक्टर 52, सेक्टर 57 और सेक्टर 61 को ग्वाल पहाड़ी से जोड़ेगा।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now