Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज बस सेवा में बदलाव, नया टाइम टेबल जारी, देखें पूरी लिस्ट

On: November 10, 2025 3:18 PM
Follow Us:
Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज बस सेवा में बदलाव, नया टाइम टेबल जारी, देखें पूरी लिस्ट

Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज ने राज्य के विभिन्न रूटों पर चलने वाली बसों का नया टाइम टेबल जारी कर दिया है। जो यात्री यात्रा करना चाहते हैं वे इस समय सारिणी को ध्यान से देख लें ताकि उनका सफर आरामदायक और समय पर हो सके।

सिरसा से जयपुर सुपरफास्ट सेवा

सिरसा से जयपुर के लिए सुपरफास्ट बस सेवा वाया भादरा, तारानगर, चूरू, सीकर होकर चलती है। बस सुबह 8 बजे सिरसा से रवाना होती है। भादरा में यह 9:45 बजे, तारानगर में दोपहर 12 बजे, चूरू में 1:10 बजे, सीकर में 2:50 बजे रुकती है और शाम 5 बजे जयपुर पहुंचती है। वापसी में जयपुर से सुबह 7:20 बजे बस चलती है और शाम 5:20 बजे तक सिरसा लौट आती है।

टोहाना से सिरसा और श्रीगंगानगर

टोहाना से सिरसा होते हुए श्रीगंगानगर के लिए भी सुपरफास्ट सेवा उपलब्ध है। टोहाना से सुबह 6:20 बजे बस चलती है। फतेहाबाद में 8 बजे, सिरसा में 9:05 बजे, ऐलनाबाद में 10:10 बजे रुकती है और हनुमानगढ़ में दोपहर 1:10 बजे पहुंचती है। वापसी में गंगानगर से दोपहर 2:30 बजे बस शुरू होती है और रात 8 बजे तक सिरसा लौटती है।

सिरसा से नारनौल के लिए पश्चिम से दक्षिण हरियाणा एक्सप्रेस

यह बस सिरसा से सुबह 5:50 बजे प्रस्थान करती है और फतेहाबाद, हिसार, हाँसी, भिवानी, दादरी होते हुए दोपहर 12:40 बजे नारनौल पहुंचती है। वापसी में नारनौल से दादरी तक रात ठहराव रहता है और अगले दिन सुबह 8 बजे दादरी से वापसी शुरू होती है।

कुरुक्षेत्र से दिल्ली और मथुरा

कुरुक्षेत्र से दिल्ली और मथुरा के लिए भी बस सेवा उपलब्ध है। बस सुबह 4:20 बजे कुरुक्षेत्र से चलती है और करनाल, पानीपत, बल्लभगढ़, पलवल होते हुए दिल्ली ISBT पर 7:20 बजे पहुंचती है। वापसी में मथुरा से सुबह 11:30 बजे बस शुरू होती है और शाम तक कुरुक्षेत्र पहुंच जाती है।

चंडीगढ़ से नाहन

चंडीगढ़ से नाहन के लिए भी बस सेवा चलती है जो पंचकूला, रायपुररानी, नारायणगढ़ और काला अम्ब होते हुए सुबह 10:10 बजे चंडीगढ़ से प्रस्थान करती है। वापसी में नाहन से दोपहर 1:15 बजे चंडीगढ़ बस पहुंचती है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now