Bhiwadi news: हरियाणा पुलिस व होमगार्ड के जवान समेत पांच अपहरणकर्ता गिरफ्तार, 10 लाख की फिरौती मांगने वाला गिरोह काबू

On: March 7, 2026 8:36 PM
Follow Us:

 

Bhiwadi news:  थाना पुलिस ने गांव पाटन अहीर से एक युवक का अपहरण कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत युवक सोनू को सकुशल बदमाशों के चंगुल से मुक्त कराते हुए अपहरण में प्रयुक्त बैलेनो कार को भी जब्त कर लिया है।

 

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल पुत्र शिवलाल निवासी भंडोली जिला पलवल, प्रदीप पुत्र देवीराम निवासी कुलैना थाना चांदहट जिला पलवल, धर्मवीर पुत्र घनश्याम निवासी मकसूदपुर थाना चांदहट जिला पलवल, प्रदीप पुत्र श्योराज निवासी अमरपुर थाना चांदहट जिला पलवल तथा नरेन्द्र पुत्र अन्तराम निवासी बलई थाना चांदहट जिला पलवल (हरियाणा) के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में दो हरियाणा पुलिस तथा दो हरियाणा होमगार्ड के जवान शामिल हैं। इनमें से एक आरोपी वर्तमान सरपंच पति बताया जा रहा है।

 

थानाधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि थाना कोटकासिम में परिवादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका भाई सोनू पुत्र सतबीर, निवासी पाटन अहीर घोड़ी-बग्गी का कार्य करता है, को 23 फरवरी 2026 को शाम करीब 4 बजे बुकिंग के बहाने प्लॉट पर बुलाया गया। सोनू अपने साथी रामौतार के साथ मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा, जहां से सलेटी रंग की कार में सवार बदमाशों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर अपहरण कर लिया।

कुछ समय बाद अपहृत के मोबाइल फोन से कॉल कर बदमाशों ने 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। कोटकासिम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू किया और मुखबिर की सूचना पर महज दस घंटे में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा सोनू को सकुशल दस्तयाब किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बैलेनो कार को भी जब्त कर लिया गया है।

Bhiwadi police  के अनुसार आरोपी अनिल ने स्वयं को हरियाणा पुलिस की सीआईए टीम का प्रभारी बताकर धौंस जमाई थी, जबकि एक अन्य आरोपी प्रदीप वर्तमान सरपंच का पति है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now