Crime News: हरियाणा पुलिस को मिली बडी सफलता, तोता गैंग के तीन कुख्यात अपराधी हथियारों समेत गिरफ्तार

On: November 3, 2025 5:53 PM
Follow Us:
हरियाणा पुलिस को मिली बडी सफलता, तोता गैंग के तीन कुख्यात अपराधी हथियारों समेत गिरफ्तार

गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने छापेमारी करते हुए तोता गेंग की साजिश को नाकाम कर दिया है। इतना नहीं नहीं पुलिस ने पावर हाउस सेक्टर-37 के पास कार्रवाई कर तीन कुख्यात अपराधियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया।Crime News

तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है। सुनील उर्फ तोता के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, चोरी और शस्त्र अधिनियम सहित 20 मामले दर्ज हैं। संदीप पर हत्या, धोखाधड़ी और शस्त्र अधिनियम के चार मामले हैं, जबकि रोहित उर्फ कलिया पर महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों में हत्या, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी और मारपीट सहित नौ मामले दर्ज हैं।Crime News

ये किए काबू: पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील उर्फ तोता (44), निवासी धनवापुर, संदीप (29) और रोहित उर्फ कलिया, दोनों निवासी लाखूवास, के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध पिस्टल, एक देशी कट्टा, सात जिंदा कारतूस और एक कार बरामद की है।Crime News

मुखबीर से मिली सूचना+ बता दे कि अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। इस पर टीम ने तत्काल घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी सुनील उर्फ तोता एक आदतन अपराधी है, जो अपने गिरोह के साथ मिलकर गंभीर वारदातों को अंजाम देता रहा है।

 

बडी वारदात की साजिश’ पुलिस ने बतायाकि गेंग ने ये हथियार गुरुग्राम में ही एक साथी से एक लाख रुपये में खरीदे थे और बाद में अपने साथियों संदीप व रोहित को दिए थे। गिरोह इन हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी लूट या फिरौती की घटना में करने की तैयारी कर रहा था। आरोपियों ने गुरुग्राम में मारपीट और फिरौती की एक घटना को अंजाम देने की बात भी स्वीकार की है।Crime News

 

पुलिस का कहना है कि इनकी गिरफ्तारी से इलाके में संगठित अपराध की कई Crime Newsसंभावित वारदातों को रोका जा सका है। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क और हथियारों के सप्लाई स्रोत की गहन जांच कर रही है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now