Haryana Police को मिली बडी सफलता: 25 साल पुरानी गुत्थी सुलझाई

On: March 23, 2024 6:44 PM
Follow Us:
प्रेम प्रसंग के चलते हत्या करने आरोपी हुआ था   Rewari फरार, भेष व नामकर रहा रहा था

Haryana Police: रेवाड़ी पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। पुलिस ने 25 साल पुराने हत्यारे काबू किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान यूपी के जिला औरेया के गांव भिखेपुर निवासी प्रेमचन्द्र के रूप में हुई है। आरोपी 1998 से हत्या करके फरार चल रहा था। Haryana Police

जानिए क्या था मामला: बता दे कि प्रेमचन्द्र वर्ष 1998 में शहर के मोहल्ला आदर्श नगर में किराए के मकान में रहता था और मेहनत मजदूरी करता था। आरोपी जब रेवाड़ी में रहता था तब उसके साथ यूपी के जिला औरेया निवासी एक शादी शुदा महिला भी बिना तलाक के अपने बच्चों सहित आरोपी के साथ रहती थी। Haryana Police

ARRESTED

हत्या कर आरोपी फरार: पुलिस ने बताया कि 26 सितंबर 1998 को मोहल्ला आदर्श नगर निवासी जयनारायण ने बताया की एक महिला का शव उसके प्लाट में बनाए गए किराए के मकान में पड़ा हुआ है। महिला के साथ उसके तीन एवं चार साल के दो बच्चे भी है । बता चला कि प्रेमचन्द्र उनकी मां की हत्या करके फरार हो गया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त उसके परिजनों द्वारा करवाई तो मृतक महिला की पहचान यूपी के जिला औरेया निवासी शांति उर्फ़ चम्मो के रूप में हुई। जिस पर पुलिस ने आरोपी प्रेमचन्द्र के खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी में हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।

25 साल से था फरार:  Haryana Police हत्यारोपी को पकडने के​ लिए पुलिस द्वारा कई बार रेड की गई थी लेकिन सफलता नही मिली। आरोपी अपने आप को छिपाते हुए अलग-अलग शहरों में मेहनत मजदूरी करने लग गया। चेहरा व नाम बदलकर रहने के चलते पुलिस के लिए आरोपी को काबू पाना मुश्किल हो रहा था।

सीआई ने किय काबू: इस मामले में अपराध शाखा-I रेवाड़ी पुलिस ने शनिवार को आरोपी प्रेमचन्द्र का सुराग लगाकर आरोपी प्रेमचन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने बताया की महिला का आरोपी के गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग होने के करना उसने चाकू से महिला की हत्या कर दी थी।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now