Haryana: दिल्ली-कटरा वंदे भारत ट्रेन में भोड़वाल माजरी व समालखा स्टेशन के बीच मंगलवार शाम को तकनीकी खराबी आ गई। ऐसे में ट्रेन बीच ट्रैक पर रुक गई। यह ट्रेन करीब ढाई घंटे ट्रैक पर खड़ी रही ट्रेन लोक होने के चलते यात्री फंसे रहें।Haryana
ट्रेन को दीवाना रेलवे स्टेशन से पावर इंजन की मदद से देर रात को पानीपत रेलवे स्टेशन पर लाया गया। दिल्ली से दूसरा रैक आने के बाद यात्रियों को कटरा के लिए रवाना किया गया।Haryana
यू मिली राहत की सांस: ट्रेन चलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। इससे अप ट्रैक की एक्सप्रेस व पैसेंजर गाड़ी भी फंस गई। दिल्ली-कटरा वंदे भारत मंगलवार शाम को करीब साढ़े सात बजे भोड़वाल रेलवे स्टेशन से निकलकर समालखा के आउटर पर पहुंची तो इंजन में तकनीकी खराबी आ गई।Haryana
ट्रेन के लोको पायलट और सह लोको पायलट ने काफी प्रयास किए। इसके बाद भी ट्रेन आगे नहीं बढ़ी। इसकी जानकारी समालखा व भोड़वाल के स्टेशन मास्टर को दी।Haryana

















