रेवाड़ी :रेवाड़ी में पुलिस ने बाइक पर 72 बोतल अवैध शराब ले जा रहे युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।रेवाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को बाइक पर 72 बोतल अवैध शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
हरियाणा में अवैध शराब की तस्करी नहीं रूक नही है। जहां रेवाड़ी व धारूहेड़ा में अवैध शराब की होम डिलीवरी हो रही है वही एक जगह से दूसरे जगह शराब की तस्करी भी जारी है। चौकी कुण्ड पुलिस ने अवैध रूप से शराब तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला चरखी दादरी के गांव कादमा निवासी अमन के रूप में हुई है।Haryana tourist palace: शिमला मनाली से ज्यादा सुंदर है हरियाणा का यह जगह, आज भी पर्यटकों का बना पहली पसंद
हाईवे पर पकडा गया: बता दे कि पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी एक युवक बाइक पर शराब लेकर रेवाड़ी की ओर जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने नांधा मोड़ पर नाकाबंदी करके वाहनों की जांच शुरू कर दी।धारूहेड़ा में अमर शहीद कैलाश चंद की प्रतिमा का अनावरण, कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
इसी दौरान पुलिस ने एक बाइक को जांच के लिए रोका तो बाइक चालक ने अपना नाम अमन निवासी गांव कादमा जिला चरखी दादरी बतलाया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर बाइक पर 6 पेटी देशी शराब बरामद हुई। जिनमे 48 बोतल अंग्रेजी व 24 बोतल देशी शराब की मिली हैं।
जिस पर पुलिस ने बाइक को शराब सहित कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ थाना खोल में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है वह शराब कहां से लाया तथा कहां पर ले जा रहा था। किसी तस्कर को देना था या फिर स्वयं अवैध शराब बेचने का काम करता है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि यह शराब कहां से लाई गई और किसे सप्लाई की जानी थी। गौरतलब है कि प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और कई मामलों में बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई है।

















