Rewari News धारूहेड़ा: मसानी स्थित BSNL के टावर का ताला तोडकर चोर लाखों का सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब कर्मचारी वहां पहुंचा तो चोरी का पता चजा। चोरी हुए सामान की कीमत करीब दो लाख रुपए आंकी गई है।Rewari News
थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में बीएसएनएल के JTO राजेश कुमार ने बताया कि मसानी में बीएसएनएल का टावर लगाया हुआ है। उन्होंने बताया कि फिलहाल यहां टावर पर कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं है।Rewari News
25 जनवरी की रात को चोर वहां से बैटरी का पूरा सेट चोरी कर ले गए। जब वहां से लोगो की शिकायते आई तो वहां पर टीम पहुंची तो उनके होश उड गए। पुलिस ने जेटीओ की शिकायत पर चोरी के आरोप में मामला दज कर जांच शुरू कर दी है।

















