Haryana Weather Update: हरियाणा में 35 डिग्री पर पहुंचा तापमान, पश्चिमी हवाएं चलने से गर्मी ने दिखाए तेवर

On: March 21, 2026 10:36 PM
Follow Us:

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल रहा है। अप्रैल महीने में ही जून जैसी गर्मी पड़ रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार चला गया है। सिरसा में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा अधिकतर जिलों में तापमान 32 से 34 डिग्री से बीच बना हुआ है। Haryana Weather Update

मौसम विज्ञानियों की मानें तो पश्चिमी हवाएं राज्य में एक्टिव होने से पिछले 3 दिनों में तापमान बढ़ा है। इससे पहले उत्तरी हवाएं चलने से एकाएक तापमान नीचे आ गया था। अप्रैल में तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

वहीं मई और जून में हीटवेव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कृषि विज्ञानियों ने अगेती गेहूं लगाने वाले किसानों को अंतिम सिंचाई करने की सलाह दी है। साथ ही तेज हवा के बीच सिंचाई न करने की सलाह दी है।Haryana Weather Update

एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन के मुताबिक प्रदेश में 4 अप्रैल तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव होने के आसार है।

उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाओं के चलने से विशेषकर दिन के तापमान में इजाफा होने के आसार है। लेकिन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 और 4 अप्रैल को वातावरण में नमी बढ़ने और बीच-बीच में आंशिक बदलाव और हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है।

मार्च में सामान्य से 41 प्रतिशत कम हुई बारिश
प्रदेश में मार्च महीने में सामान्य से 41 फीसदी कम बारिश हुई है। मार्च प्री-मानसून का पहला महीना होता हैस और ये लगभग सूखा रहा। अब अप्रैल और मई में किसान बारिश की संभावना कर रहे हैं , लेकिन इस दौरान गेहूं कटाई और कढ़ाई का ही काम रहता है।

हरियाणा में फिलहाल मौसम शुष्क है और इसमें 3 अप्रैल को कुछ बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में मार्च 2025 के दौरान कुल 8.9MM बारिश हुई। यह सामान्य बारिश से 41 प्रतिशत कम है। मार्च महीने के लिए हरियाणा की सामान्य वर्षा 15.1 एमएम है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now