Haryana News :हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, HKRNL पोर्टल से 252 PGT हटाने के आदेश जारी

On: March 22, 2026 10:08 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा सरकार की ओर से HKRNL पोर्टल से 252 PGT को रिलीव करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इन सभी PGT को स्थायी पीजीटी की नियुक्ति के साथ ही हटा दिया गया था लेकिन अभी भी ये HKRNL पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहे थे।

सरकार ने लिया बड़ा फैसला
सरकार ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर इन पीजीटी को HKRNL पोर्टल से रिलीव करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

विभिन्न जिलों में HKRNL के जरिए नियुक्त कुछ PGT सीधी भर्ती और पदोन्नति के तहत नियुक्त PGT के कार्यभार ग्रहण करने की वजह से कार्यभार से मुक्त किया जा चुका है, लेकिन ऐसे पीजीटी को HKRNL पोर्टल से संबंधित DDO की ओर से कार्यभार मुक्त नहीं किया गया है।

देरी होने पर अधिकारी खुद होंगे जिम्मेदार
विभाग ने पत्र जारी कर सभी DEO को निर्दशित किया है कि ऐसे कार्यभार मुक्त किए गए, जो HKRNL के माध्यम से लगे थे। आपके जिले से संबंधित सभी DEO को तुरंत प्रभाव से HKRNL के पोर्टल से कार्यभार मुक्त करने के आदेश दें ताकि उन्हें निदेशालय स्तर पर भी कार्यभार मुक्त किया जा सके।

साथ ही, HKRNL पोर्टल से हटाया जा सके. निदेशालय ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि इसे अति आवश्यक समझा जाए और देरी के लिए संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी खुद इसके लिए जिम्मेदार होंगे।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now