Haryana News: हरियाणा में बुजुर्गों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई बुढ़ापा पेंशन, इस दिन से होगा लागू

On: March 21, 2026 8:54 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा में बुजुर्गों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई बुढ़ापा पेंशन, इस दिन से होगा लागू

Haryana News: हरियाणा में नायब सैनी सरकार आज यानी 17 अक्टूबर को अपने एक साल पूरे होने का जश्न मना रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुजुर्गों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने बुढ़ापा पेंशन 3000 रुपये से बढ़ाकर 3200 रुपये करने की घोषणा की है। यह नई पेंशन 1 नवंबर 2025 से लागू होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में सरकारी नौकरी और बुढ़ापा पेंशन दो बड़े मुद्दे हैं। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि कल यानी शनिवार को छुट्टी के दिन भी सभी तहसीलें खुली रहेंगी, ताकि लोग अपने जरूरी काम आसानी से कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान सीएम सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में हरियाणा विकास की नॉनस्टॉप रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है। पहले ही साल में सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले जनता से किए 217 वादों में से 46 वादे पूरे कर लिए हैं।

हरियाणा में अब वृद्धावस्था पेंशन 3200 रुपये प्रति माह होगी, जो 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी। इससे पहले जनवरी 2024 में पेंशन को 2750 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये किया गया था। अब इसमें अतिरिक्त 200 रुपये और वृद्धि की गई है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now