मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Breaking News: चोरो ने काट ली दिल्ली मेट्रो की तार, इस लाईन पर थमी मेट्रो की रफ्तार

On: January 11, 2026 7:40 PM
Follow Us:
METRO DELHI

Breaking News: Breaking Newsदिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर आज सुबह से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ऑरेंज लाइन की सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं। धौला कुआं और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों के बीच मिडसेक्शन में चोरों द्वारा सिग्नलिंग केबलों की चोरी और नुकसान पहुंचाए जाने के कारण ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी गई है, जिससे यात्रा में सामान्य से अधिक समय लग रहा है।

यह भी पढ़ें  Dharuhera: शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

DMRC  के अनुसार निरीक्षण के दौरान मेट्रो पिलर नंबर-09 के पास करीब 800 मीटर सिग्नलिंग केबल कटी हुई मिली हैं। इस चोरी की वजह से सिग्नलिंग सिस्टम प्रभावित हुआ है। सुरक्षा कारणों के चलते अप लाइन यानी नई दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों को धौला कुआं से शिवाजी स्टेडियम के बीच अधिकतम 25 किलोमीटर प्रति घंटे की सीमित गति से चलाया जा रहा है। हालांकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के बाकी हिस्सों में मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा में जमीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया हुई आसान! अब नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर आमतौर पर हर 10 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलती हैं। फिलहाल दिन के समय सिग्नलिंग केबल बदलना संभव नहीं होने के कारण मरम्मत कार्य रात के समय किया जाएगा। डीएमआरसी का कहना है कि मरम्मत पूरी होने तक प्रभावित सेक्शन में ट्रेनों की गति सीमित रहेगी, ताकि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता न हो।Breaking News

 

डीएमआरसी ने इस घटना पर खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि सिग्नलिंग केबल चोरी जैसी घटनाओं से न केवल सेवाएं प्रभावित होती हैं, बल्कि यात्रियों की परेशानी भी बढ़ती है।Breaking News

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now