Haryana News: रेवाड़ी में भारतीय किसान यूनियन चढूनी की बैठक, ट्रेड डील के विरोध में होगा आंदोलन

On: April 5, 2026 6:05 PM
Follow Us:
Haryana News: रेवाड़ी में भारतीय किसान यूनियन चढूनी की बैठक, ट्रेड डील के विरोध में होगा आंदोलन

Haryana News: रेवाड़ी के किसान भवन में रविवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी की मासिक बैठक प्रधान समय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में हाल ही में पीपली में हुई रैली की सफलता पर चर्चा की गई और उसमें लिए गए निर्णयों को आगे बढ़ाने की रणनीति तय की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि अमेरिका और भारत के बीच हुए ट्रेड समझौते को लेकर किसानों में चिंता है, जिसके विरोध में पूरे देश में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। Rewari News : बाइक से ले जा रहा था 72 बोतल अवैध शराब, रेवाड़ी पुलिस ने दबोचा

मुआवजना नहीं मिलने के बाद दिया अल्टीमेटम: बैठक के दौरान रेवाड़ी जिले की स्थानीय समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। किसानों ने बताया कि वर्ष 2023 के बाजार भावांतर योजना के तहत मिलने वाली राशि अब तक नहीं मिली है। इसके अलावा हाल ही में ओलावृष्टि से गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इस पर संगठन ने सरकार को दो दिन का अल्टीमेटम दिया। कहा जल्द से जल्द मुआवजा किसानों को नही मिला तो वे आंदोलन कोे मजबूर होंगे।

क्षतिपूर्ति के लिए पोर्टल खोलने की मांग: किसानों ने मांग की कि जिन क्षेत्रों में नुकसान हुआ है वहां क्षतिपूर्ति के लिए पोर्टल तुरंत खोला जाए, ताकि किसानों को समय पर मुआवजा मिल सके। साथ ही वर्ष 2024 में हुई ओलावृष्टि का मुआवजा और बीमा क्लेम भी अभी तक नहीं मिलने का मुद्दा उठाया गया।Rewari News: समाजसेवी ने नंदूगौशाला धारूहेड़ा में किया सहयोग

 

ये रहे मौजूद’ बैठक में संगठन के विस्तार पर भी चर्चा हुई और कई नए सदस्यों को जोड़ा गया। इस मौके पर राजेंद्र कुमार गेरा, ओपी सिंह, लख्मीचंद इब्राहिमपुर, राजकुमार, शीशराम, राजेंद्र प्रसाद, नरेश, कृष्ण सैनी, खेमचंद, मनीषा, रोशन लाल दरोगा, वेद सुल्तानिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now