Haryana Hindi News: दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 8 से, जानिए क्या है विजन

On: April 7, 2026 10:02 PM
Follow Us:

Haryana Hindi News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के कौशल संवर्धन और व्यावसायिक विकास केंद्र एवं वाणिज्य विभाग, पर्यटन एवं प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 8-9 अप्रैल 2026 को स्वदेशी शोध संस्थान के सहयोग से दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य Vision 2047 के तहत आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं सतत भारत के निर्माण हेतु नए विचार, नीतिगत सुझाव एवं व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करना है।Haryana Hindi News

 

इस सम्मेलन में उपरोक्त विषय पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से प्रस्तुति देने के लिए अब तक 150 से अधिक शोध पत्र प्राप्त हो चुके हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर राज नेहरू, ओएसडी, सीएम शिरकत करेंगे एवं मुख्य वक्ता के रूप में श्री सतीश जी, सह-संघटक, स्वदेशी जागरण मंच तथा विशिष्ट अतिथि श्री दीपक जैन, अध्यक्ष, एफआईआई, श्री रवि गुप्ता, निदेशक, बीएमजी एवं श्री एस.के. अग्रवाल, अध्यक्ष, जीएनजी, गुरुग्राम, प्रो. एस.एन. सचदेवा, कुलपति, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एवं प्रो. बी.आर. कंबोज, कुलपति, सीसीएसएचएयू, हिसार उपस्थित रहेंगे।Haryana Hindi News

 

स्वदेशी शोध संस्थान के सहयोग से दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैस्वदेशी शोध संस्थान के सहयोग से दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है
स्वदेशी शोध संस्थान के सहयोग से दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है

संयोजकों एवं सदस्यों की बैठक लेकर सोपी जिम्मेदारी: बता दे इसकी तैयारियो को लेकर कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने सम्मेलन के कार्यक्रम को सफल बनाने में बनी हुई समितियां के संयोजकों एवं सदस्यों की बैठक ली जिसमें कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया गया। कुलपति ने समिति के सभी सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कि सम्मेलन में आए हुए शोधकर्ताओं एवं अतिथियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए उत्तम व्यवस्था एवं प्रबंधन किए जाएं।

कार्यक्रम की संयोजक एवं कौशल संवर्धन और व्यावसायिक विकास केंद्र की निदेशक प्रोफेसर रितु बजाज ने बताया कि देश-विदेश के शिक्षाविद, शोधार्थी, उद्योग विशेषज्ञ एवं नीति-निर्माता इस सम्मेलन में आर्थिक विकास, हरित भारत, महिला उद्यमिता, सामाजिक समानता एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे।Haryana Hindi News

कार्यक्रम के सहसंयोजक प्रोफेसर अदिति शर्मा एवं प्रोफेसर रविंद्र ने भी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कार्यक्रम की आयोजन सचिव डॉ. ममता अग्रवाल एवं डॉ. भारती ने संगोष्ठी के लिए पंजीकरण करने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से की जा रही प्रस्तुतीकरण की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर इस कार्यक्रम के लिए गठित की गई सभी टीमों के अध्यक्ष और सदस्य उपस्थित रहे।Haryana Hindi News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now