Haryana: हरियाणा में इन अधिकारियों पर दर्ज होगी FIR, DC ने जारी किए निर्देश

On: March 21, 2026 11:26 PM
Follow Us:
FIR will be filed against these officers in Haryana

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के कैथल में वन विभाग द्वारा चंदाना रोड पर सिद्धि विनायक मिल के पास एक झुके हुए पेड़ को कटवाने में देरी करने पर DC ने वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश जारी किए।

जानकारी के मुताबिक, वहीं जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा करनाल रोड पर लोक निर्माण विभाग की सड़क को बिना अनुमति के उखाड़ने पर संबंधित के खिलाफ DDR दर्ज करने के भी निर्देश जारी किए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर तय समय सीमा में इस सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो DDR को FIR में बदल दिया जाए। Haryana Breaking News

26 लोगों की जान

मिली जानकारी के अनुसार, DC प्रीति लघु सचिवालय में सड़क सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहीं थीं। उन्होंने कहा कि मई माह में 31 सड़क हादसे हुए और इनमें 26 लोगों ने जान गंवाई है। Haryana Breaking News

जानकारी के मुताबिक, लोकनिर्माण विभाग, मार्केटिंग बोर्ड, नगर निकाय विभाग अपनी सड़कों को दुरुस्त करें और सभी सड़कों की बर्म की सफाई एवं उसे मजबूत करवाएं। गांव में मनरेगा तथा शहरी क्षेत्र में मशीन के साथ इनकी सफाई करवाएं। Haryana Breaking News

टहनियों की छंटाई

जानकारी के मुताबिक, वन विभाग को निर्देश दिए कि सड़कों के साथ खडे़ पेड़ों की झुकी हुई टहनियों को निरंतर छंटाई करवाएं। इस कार्य में कोई भी लापरवाही न बरती जाए, क्योंकि यह झुकी हुई टहनियां सड़कों पर वाहनों को अवरूद्ध करती है तथा दुर्घटनाओं का कारण बनती है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now