Haryana crime: धारूहेड़ा में महिला का मर्डर: शक्ति व हरिओम ने किया मुझे बरबाद ?

On: March 21, 2026 11:01 PM
Follow Us:
MURDER NEWS

Haryana crime:  हरियाणा के रेवाड़ी महेश्वरी के पास एक स्कूल में रह रहे राजस्थान के श्रमिक ने अपनी पत्नी की ईंट-पत्थर और लात-घूसों से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी युवक राजस्थान के तिजारा के सिलारपुर का रहने वाला हैं सबसे अहम बता है यह कि युवक ने करीब डेढ़ साल पहले ही दूसरे समुदाय की युवती से लव मैरिज की थी। हालांकि दोनो ही शादी शुदा है तथा दोनो के पहले बच्चे भी है।

श्रमिक पति ने की पत्नी की हत्या, एक साल पहले की थी लव मैरिज, दोनो पहले ही शादीशुदा
श्रमिक पति ने की पत्नी की हत्या, एक साल पहले की थी लव मैरिज, दोनो पहले ही शादीशुदा

बेरहमी स हत्या: अरोपित हत्या के बाद वह मौके से फरार हो गया और मृत पड़ी पत्नी के पास अपनी 8 महीने की बच्ची को रोता हुआ छोड़ गया। घटना का खुलासा बुधवार सुबह उस वक्त हुआ, जब स्कूल में काम करने वाला एक कर्मचारी बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वहां पर पहुंचा। वहां महिला का शव चारपाई पर पड़ा था और बच्ची पास ही बैठी रो रही थी। Haryana crime

दीवार पर मिला नोट: आरोपी ने दिवार पर एक प्रेस नोट लिखा है जिसमें साफ जाहिर है उसकी पत्नी पर चरित्र पर शक जाहिर किया है। शक्ति व हरिओम पर बरबाद करने का आरोप लगाया है।

 

suicide note

आज होगा पोस्टमार्टम: सूचना के बाद डीएसपी, सेक्टर छह थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस ने सुनील के परिजनों को सूचना दे दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now