Cyber Crime Rewari: शेयर मार्केट में बडा मुनाफा का लालच पडा महंगा, रेवाड़ी में BJP नेता व व्यापारी से 36 लाख की ठगी

On: March 21, 2026 10:57 PM
Follow Us:
शेयर मार्केट में बडा मुनाफा का लालच पडा महंगा, रेवाड़ी में BJP नेता व व्यापारी से 36 लाख की ठगी

हरियाणा में बार बार लोगों को साइबर अपराध के लेकर जागरूक किया रहा है। लेकिन लालच के चलते आये दिन कोई न कोई इनके जाल में फस ही जाता है। हरियाणा में रेवाड़ी जिले में साइबर ठगों द्वारा एक फर्नीचर कारोबारी और भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश सचिव को शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी कर ली।Cyber Crime Rewari

4 करोड़ रुपए का मुनाफा दिखाया: बता दे शातिर ठगों ने वर्चुअल अकाउंट में 4 करोड़ रुपए का मुनाफा दिखाया, लेकिन जब पीड़ित ने रकम निकालनी चाही तो खाते से पैसे नहीं निकले।

DHEERAJ JANGDA REWARI BJP

बता दे कि धीरज शर्मा, जो जांगिड़ समाज के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी भी हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर निवेश संबंधी विज्ञापन देखने के बाद 19 जुलाई को एक व्हाट्सएप नंबर से संपर्क किया। ठगों ने उन्हें शेयर मार्केट में बड़े मुनाफे का लालच दिया और विभिन्न खातों में पैसे जमा करवाए।Cyber Crime Rewari

करीब एक महीने के दौरान उनसे कुल 36 लाख 18 हजार 80 रुपए ठग लिए गए। ठगों ने वर्चुअल अकाउंट में मुनाफा दिखाकर भरोसा दिलाया। जब उन्होंने 45 लाख रुपए निकालने का प्रयास किया तो वह नहीं​ निकला। इसके बाद उसने ब्रोकर ने कहा कि टैक्स के नाम पर 35 लाख रुपए और देने होंगे, तभी रकम निकाली जा सकेगी।Cyber crime

धीरज को तब धोखाधड़ी का एहसास हुआ और उन्होंने साइबर थाना रेवाड़ी में शिकायत दर्ज कराई। जांच अधिकारी एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही ठगों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now