Haryna Crime: रेवाड़ी में महिला से चैन छीनने वाला राजस्थान से काबू, बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेजा

On: March 21, 2026 7:59 PM
Follow Us:
ARRESTED

Haryna Crime: सीआईए रेवाड़ी ने गत 2 जुलाई को मोहल्ला कृष्णा नगर रेवाड़ी से एक महिला के गले से सोने की चेन छिनने के मामले में एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

रेवाडी पुलिस ने बताया कि रेवाड़ी के मोहल्ला कृष्णा नगर रेवाड़ी निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 2 जुलाई को वह शाम के समय अपनी पुत्रवधु के साथ दुकान से सब्जिया लेने जा रही थी। घर से कुछ दूर चलने के बाद एक बाइक पर सवार दो युवकों में से पीछे बैठे युवक ने उसके गले से सोने की चेन छिन्न ली और दोनों मौके से फरार हो गए।

मामला दर्ज किया काबू: महिला की शिकायत पर पुलिस ने थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी राजस्थान के गांव रसनाली निवासी विक्रम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छिन्नी हुई सोने की चेन भी बरामद कर ली थी।Haryna Crime

बाल सुधार गृ​ह भेजा: चैन छीनने के आरोप में काबू कए आरोपी में सीआईए रेवाड़ी ने एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now