Big Accident: हरियाणा रोडवेज की सवारियों से भरी बस पेड़ से टकराई, चरखी दादरी के पास हुआ हादसा

On: March 22, 2026 9:54 AM
Follow Us:
हरियाणा रोडवेज की सवारियों से भरी बस पेड़ से टकराई, चरखी दादरी के पास हुआ हादसा

Big Accident:  हरियाणा के चरखी दादरी में शुक्रवार सुबह बडा हादसा होते होते टल गया। चालक की सूझ बूझ से हादस टल गया। बता दे कि हरियाणा रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। बस में करीब 55 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को भी चोटे नहीं आई है।

 

Big Accident बस चालक का कहना है कि बाढड़ा बस स्टैंड से करीब डेढ़ KM पहले CSD कैंटीन के पास एक स्कूटी सवार महिला कार को ओवरटेक कर रही थी। इस दौरान वह बस के सामने आ गई। महिला को बचाने के चक्कर में यह हादसा हो गया। उन्होंने इसकी जानकारी परिवहन निगम के अधिकारियों को दी।

 

बता दे हरियाणा रोडवेज में 50 से 55 यात्री सवार थे। हालाकि बस का ड्राइवर, कंडक्टर समेत सभी यात्री सुरक्षित है।हादसे में बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। Big Accident

बता दे कि हरियाणा के दादरी में हरियाणा रोडवेज सुबह करीब 8 बजे झज्जर जिले के बहू से चली थी। इसके बाद दादरी जिले के गांव चिड़िया, दूधवा, दातौली, नौसवा, आदमपुर बेरला, जेवली होते हुए बाढड़ा जा रही थी।

बाढड़ा बस स्टैंड से निकट CSD कैंटीन के पास एक स्कूटी सवार महिला कार को ओवरटेक कर रही थी। इस दौरान वह बस के सामने आ गई। महिला को बचाने के चक्कर में बस अनियत्रित हो गई हो गई तथा बस पेड से टकरा गई।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now