Haryana : हरियाणा सरकार ने बदला मुख्य चुनाव अधिकारी, जानें अब किसे सौंपी जिम्मेदारी

On: March 21, 2026 11:32 PM
Follow Us:
Haryana government appointed new Chief Electoral Officer

Haryana : हरियाणा सरकार ने आज प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी (सी.ई.ओ.) पंकज अग्रवाल, आई.ए.एस. को बदल दिया है. उनके स्थान पर 2004 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी ए. श्रीनिवास को सी.ई.ओ. हरियाणा और साथ-साथ आयुक्त एवं सचिव, निर्वाचन विभाग तैनात करने के आदेश जारी किये हैं.

श्रीनिवास इससे पूर्व राज्य सरकार के उर्जा विभाग में सचिव एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के तौर पर तैनात थे. एडवोकेट हेमंत कुमार ने बताया कि पंकज अग्रवाल को एक वर्ष पूर्व जुलाई, 2024 में ही सी.ई.ओ. हरियाणा तैनात किया गया था एवं सामान्यतः: इस पद पर तैनात किये गए आई.ए.एस. अधिकारी का कार्यकाल तीन वर्ष होता है

हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियों में इससे पूर्व भी राज्य सरकार द्वारा भारतीय चुनाव आयोग की स्वीकृति से उक्त पद पर तैनात अधिकारी को बदला जा सकता है

Haryana government appointed new Chief Electoral Officer

Haryana government appointed new Chief Electoral Officer

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now