Haryana News: यमुनानगर में दिवाली से पहले रोशनी का बड़ा तोहफा, डार्क जोन में लगेगी 100 नई एलईडी लाइटें, गलियां होंगी जगमग

On: March 21, 2026 8:55 PM
Follow Us:
Haryana News: यमुनानगर में दिवाली से पहले रोशनी का बड़ा तोहफा, डार्क जोन में लगेगी 100 नई एलईडी लाइटें, गलियां होंगी जगमग

Haryana News: दिवाली से पहले यमुनानगर की गलियां और चौक चौराहे रोशनी से जगमग करेंगे। नगर निगम ने तय किया है कि शहर के हर वार्ड के डार्क जोन में 100-100 एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। यह निर्णय नगर निगम की साधारण बैठक में लिया गया। मेयर सुमन बहमनी और निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद बैठक में मौजूद रहे।

नगर निगम के नए भवन का निर्माण

नगर निगम ने डीसी कैंप ऑफिस के सामने नए भवन के लिए 2.3 एकड़ जमीन के बदले 40 करोड़ 40 लाख रुपये प्राप्त किए हैं। जल्द ही इस नई इमारत का निर्माण कार्य शुरू होगा। यह भवन निगम के लिए अहम प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि अब हर प्रोजेक्ट का निरीक्षण संबंधित वार्ड पार्षद के साथ मिलकर किया जाएगा। किसी भी विकास कार्य की भुगतान राशि तभी जारी होगी जब पार्षद संतुष्टि पत्र देंगे। सप्ताहभर के भीतर जारी संतुष्टि पत्रों की सूची भी सार्वजनिक की जाएगी।

प्रॉपर्टी सुधार और विशेष कैंप

नगर निगम कार्यालय में हर मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इनमें मेकर और चेकर मिलकर नागरिकों की शिकायतें दूर करेंगे। नगर निगम की जमीनों की निशानदेही कर बाउंड्री बनाई जाएगी। अवैध कब्जा होने पर पुलिस की मदद से उन्हें खाली कराया जाएगा।

नगर निगम ने शहर की संपत्तियों का 54.50 प्रतिशत सत्यापन कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में शहर का स्थान गुरुग्राम और फरीदाबाद के बाद तीसरा है। स्वच्छता रैंकिंग में राज्य में 11वां और देश में 47वां स्थान है। निगम का लक्ष्य है कि यह प्रदेश में तीसरे और देश में शीर्ष 10 नगर निगमों में शामिल हो।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now