Haryana News: आईजीयू में एस.पी.एस.एस सॉफ़्टवेयर विषय पर कार्यशाला आयोजित

On: June 2, 2025 10:33 PM
Follow Us:
आईजीयू में एस.पी.एस.एस सॉफ़्टवेयर विषय पर कार्याशाला आयोजित

Haryana News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा एस.पी.एस.एस. (SPSS) सॉफ़्टवेयर विषय पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला एवं विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया।Haryana News

 

इस कार्यशाला की मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के व्यावसायिक अध्ययन महाविद्यालय से डॉ. नितीशा शेरावत रहीं। डॉ. नितीशा, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर की पूर्व छात्रा रह चुकी हैं तथा इन्होंने अगस्त 2024 में अपनी पीएच.डी. डॉ. देवेंद्र सिंह के निर्देशन में हुई।

विभागाध्यक्ष प्रो. विकास बत्रा ने उन्हें पौधा भेंट कर सम्मानित किया। डॉ. नितीशा ने अपने व्याख्यान में एस.पी.एस.एस. सॉफ्टवेयर के माध्यम से वर्णनात्मक सांख्यिकी, आवृत्ति वितरण, केंद्रीय प्रवृत्ति का मापन, सहसंबंध एवं प्रतिगमन विश्लेषण, एक नमूना परीक्षण, एनोवा (ANOVA) तथा chi- square परीक्षण जैसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।Haryana News

उन्होंने विशेष रूप से यह बताया कि शोध कार्य में इन सांख्यिकीय उपकरणों का प्रयोग किस प्रकार किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. देवेंद्र सिंह ने विभाग की ओर से डॉ. नितीशा का आभार प्रकट किया और उनके समय व ज्ञानवर्धक योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विभाग से डॉ. रितु सहित एवं सभी शोधार्थी उपस्थित रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now