Haryana news : हरियाणा में महिला सरपंच को किया सस्पेंड, जाने बड़ी वजह ? ​​​​​​​

On: September 5, 2025 4:07 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। जिला कैथल प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन पर सख्त कदम उठाते हुए राजौंद खंड के किछाना गांव की महिला सरपंच सुमन को पद से हटा दिया है।

जानकारी के मुताबिक, जांच में पाया गया कि सुमन ग्राम पंचायत की सरपंच होने के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग में आशा वर्कर का कार्य भी कर रही थी और दोनों पदों से मानदेय प्राप्त कर रही थी जो नियमानुसार ग्राम पंचायत वर्जित है।

विभाग को शिकायत प्राप्त होते ही जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय सक्रिय हुआ। महिला सरपंच को 7 दिन का नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया लेकिन निर्धारित अवधि में कोई जवाब नहीं मिला।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, डी.डी.पी.ओ. की ओर से खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को जांच सौंपी गई। बी. डी.पी.ओ. द्वारा तैयार जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला विकास एवं पंचायत विभाग ने सुमन को सरपंच पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया। साथ ही खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिया गया कि ग्राम पंचायत में बहुमत वाले पंच को अस्थायी रूप से कार्यभार सौंपा जाए ताकि विकास कार्य बाधित न हों। डी.डी.पी.ओ. रितु लाठर ने कहा कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार जांच करवाई गई। आरोप सही पाए जाने और जवाब न मिलने पर विभाग ने गांव किछाना की महिला सुमन को सरपंच पद से हटाने की कार्रवाई की है।Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now