Haryana News: आखिर कहां गायब हो गए बांग्लादेशी और रोहिंग्या, सर्च अभियान में नहीं मिली कोई सफलता

On: January 15, 2025 5:46 PM
Follow Us:

पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडो के जवानों ने चलाया विशेष सर्च ऑपरेशन।

Haryana News : हरियाणा में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या शरणार्थियों की पहचान कर उन्हें यहां से निर्वासित करने की तैयारी कई दिनों से चल रही है । सुरक्षा की लिहाज से पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडो के जवानों की ओर से रोजाना सर्च अ​भियान चलाया हुआ है। लेकिन पिछले एक माह के दौरान पुलिस को आज तक एक भी केस नही मिला है।

आखिर कहां गायब हो गए बांग्लादेशी और रोहिंग्या: पुलिस की ओर से सर्च अभियान जारी है। लेकिन एक माह के दौरान पुलिस को अभीत को एक भी केस ऐसा नही मिला है। ऐसे में सवाल यह है कि बांग्लादेशी और रोहिंगे कहां गायब हो गए। या फिर पुलिस उन नहीं पहुंच पा रही है।

धारूहेड़ा में चलाया अभियान: बुधवार सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडो के जवानों ने संयुक्त रूप से बुधवार को गांव महेश्वरी, आकेड़ा,भिवाड़ी मोड़ व कर्ण कुंज में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने यहां पर जाकर झुग्गी–झोपड़ियों और संदिग्ध स्थानों की जांच की।

सुरक्षा की लिहाज से पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडो के जवानों की ओर से रोजाना सर्च अ​भियान चलाया
सुरक्षा की लिहाज से पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडो के जवानों की ओर से रोजाना सर्च अ​भियान चलाया

पुलिस टीम ने वहा पर रह रहे बाहरी श्रमिकों की भी जानकारी ली तथा उनके पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की।Haryana News

 

थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा प्रबंधक पीएसआई संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को काबू करने के लिए यह सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस की टीमें सर्च अभियान चलाकर संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही है।Haryana News

 

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now