Haryana News: हरियाणा में कब से शुरू होगी धान, मक्का व बाजरा की खरीद? क्या रहेगा रेट

On: September 17, 2024 7:28 AM
Follow Us:

 

Haryana News : हरियाणा में विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर को है। लेकिन किसान की धान फसल अब मंडियो में पहुंचने को तैयार है। हरियाणा सरकार की ओर से धान की खरीद 23 सितंबर से शुरू कर दी जाएगी।

बता दे कि पिछले साल एक अक्टूबर के बाद ही धान की आवक शुरू हुई थी। लेकिन इस बार आठ दिन पहले खरीद की घोषणा की गई।

विधानसभा चुनावों के बीच ही खरीद प्रक्रिया भी मंडियों में शुरू हो जाएगी। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में पहले ही शुरू कर दी जाएगा।

शुक्रवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा इस संबंध में पत्र जारी किए जाने के बाद अब स्थानीय स्तर पर भी मंडियों में खरीद को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

बाजरा, मूंग की खरीद होगी इस दिन

BAJRA
धान के अलावा, बाजरा और मूंग की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से शुरू होकर 15 नवंबर तक चलेगी। बाजरे की खरीद के लिए हरियाणा में 91 खरीद केंद्र खोले गए हैं, जबकि मूंग की खरीद के लिए 38 मंडियों/खरीद केंद्रों की व्यवस्था की गई है। Haryana News

कृषि विभाग के अनुसार बाजरा की खेती इस साल 4.44 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में की गई है, और इसका अनुमानित उत्पादन 10.78 लाख टन होने की उम्मीद है।

 

MANDI HARYANA LIST

मक्का की खरीद 20 सितंबर

मक्का की सरकारी खरीद की प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू होगी और यह 15 नवंबर तक जारी रहेगी। मक्का के लिए 19 मंडियों को चयनित किया गया है। इस वर्ष मक्का की बुवाई केवल 7 हजार हेक्टेयर में की गई है, और इसका अनुमानित उत्पादन 23 हजार टन रहने की संभावना है।

खरीद प्रक्रिया के दौरान क्या ध्यान रखें

  1. किसान समय पर अपनी फसलें मंडियों में लाएं।
  2. सरकारी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें
  3. सभी आवश्यक दस्तावेजों को साथ में रखें।
  4. मंडियों में पहुंचने से पहले फसल की गुणवत्ता की जांच कर लें।

 

 

 

 

 

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now